मुंबई, 5 अक्टूबर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चल जाईब मायके’ रविवार को लॉन्च हुआ।
अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर इस गाने के रिलीज की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जहां दर्शक इसे देख और सुन सकते हैं।
‘चल जाईब मायके’ एक मजेदार और मनोरंजक ट्रैक है, जिसमें पति-पत्नी के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक को हास्यपूर्ण तरीके से दर्शाया गया है।
गाने में पत्नी अपने पति से नाराज होकर मायके जाने की बात कहती है और मजाक में पूछती है, “अगर मैं मायके चली गई, तो तुम क्या खाओगे?”
इस गाने की थीम दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ती है। इसकी कहानी और प्रस्तुति इसे सभी उम्र के दर्शकों के लिए आकर्षक बनाती है।
अक्षरा सिंह ने इस गाने में न केवल अभिनय किया है, बल्कि अपनी मधुर आवाज से इसे और भी खास बना दिया है। गायक मधुकर आनंद ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं, और म्यूजिक डायरेक्शन का कार्य भी मधुकर आनंद ने किया है। कोरियोग्राफी के लिए एमके गुप्ता जॉय ने गाने के डांस स्टेप्स को आकर्षक और जोशीला बनाया है।
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक प्रमुख हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और गायकी से लाखों दिलों को जीता है। उनके इस नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। फैंस इसे उनके करियर का एक और बेहतरीन गाना मान रहे हैं।
गाने का वीडियो और म्यूजिक दर्शकों को भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखाने के साथ-साथ मनोरंजन का डबल डोज भी प्रदान करता है। ‘चल जाईब मायके’ को अक्षरा के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
You may also like
कांग्रेस की बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जल्द शुरू करने का निर्देश
Bajaj Pulsar 150 खरीदना हुआ आसान 10 हजार डाउन पेमेंट पर ले जाएं बाइक घर!
कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश के 14 बच्चों की किडनी फेल, महाराष्ट्र के नागपुर अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
एक सामान्य युवक से उद्योग जगत में चमकता सितारा बनने की यूएन मेहता की कहानी निराली है
सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए लव लाइफ में क्या बदलाव लाएगा? जानें आज का प्रेम राशिफल